Tuesday, 11 June 2013

सुनो प्रणव

सुनो प्रणव

चुके नहीं हो प्रणव अभी तुम
उठो कर्म उद्घोष सुनो
स्वप्निल हो पर मृत नहीं
अब जागो अपना पथ चुनो
ओ अटल मनुज, ओ अभय मीत,
अब चाहे पग-पग रोड़ गड़े  
कुटिल मुस्कान से घेरे तुम्हे ,
चहुँ दिशा भले दानव खड़े
सुनो कदापि तुम धैर्य ना खोना
सुनो अमन, विचलित ना होना
प्रेरक सार ना भूलो संघर्षों का,
उज्जवल चरित निभाना तुम वर्षों का,
बहुत हुआ ये गायन-क्रंदन
अब मल्हार नहीं, साकार चुनो
चुके नहीं हो प्रणव अभी तुम
उठो कर्म उद्घोष सुनो

सुनो अजय, इस प्रण के पथ पर
कौन किसी के साथ चला है
प्रण ही रक्षक,प्रण ही संबल
प्रण का ही आधार मिला है
प्रण से ही पर्वत विशाल,
सुगम बने हैं बाहें फैलाये,
प्रण से ही अनंत सागर के उर में,
निर्भय तरती हैं अगणित नौकाएं
अब क्षणिक व्यथाओं को तजकर,
आँखें मूंदो और श्वास भरो,
मन के टूटे खाली पात्रो में,
पुनः अचल विश्वास भरो
तुम्ही हो अर्जुन,तुम्ही युधिष्ठिर
चलो धर्म को लक्ष्य चुनो
चुके नहीं हो प्रणव अभी तुम
उठो कर्म उद्घोष सुनो

कर्म तुम्हारा सारथी,
कर्म ही सतनाम है
प्रणव तुम्हे ये स्मरण रहे,
अब साथ तुम्हारे राम है |


Tuesday, 21 May 2013

किस धागे से बंधे हो

किस धागे से बंधे हो कहो  अब तक  
कौन सा मोह फिर खींच लाया तुम्हे...
क्या थक गए सुनकर ताने सब आने-जाने वालों के
क्या बुलाते थे अनकहे किस्से उन बीते-गुज़रे सालों के
क्या चिढाती थी जीभ निकालकर वो चेहरे की झुर्रियां
क्या ढूंढते थे टूटे आईने में तुम मेरी ही सुर्खियाँ
या मिटाने चले आये आज सारी, तुम बंधनों से पड़ी सलवटें
क्या टूटे सपनों में गिनते रहे तुम गुज़रते वक़्त की करवटें
क्या कोई बात अनसुनी थी जो आज कहने आये हो
नज़र भर देखना है ये आशियाँ या फिर से रहने आये हो
वो आम के पेड़ राह देखते थे तुम्हारी,
मैं तुम्हारा संदेस जा के कहता हूँ उन्हें
किस धागे से बंधे हो कहो अब तक
कौन सा मोह फिर खींच लाया तुम्हे

कहीं पैमानों ने ललकारा तो नहीं
ज़मीर-ऐ-आबिदीन को तुम्हारे
या दूर के ढोल सुनकर तुम नाहक ही दौड़े चले आये
क्या धुन पुकारती थी किसी पुराने गीत की बरबस
या कुछ बोल लिखे है नए जो सुनाने चले आये  
क्या ठोकरें लगी तुम्हे, या खामोशी से तंग आ गए
या तवारीख के पुराने खंडहर आज तुम्हे बेवजह भा गए
क्या आज जाना तुमने बिलकुल मेरे जैसे थे तुम हमेशा,
अपराध-बोध खोखला कर गया तुम्हे, या उम्मीदों के दीमक खा गए
क्या रूठ गए थे मुझसे उस रोज़, क्या आज नाराज़गी ख़त्म हुई    
या खो गए थे उस भीड़ में शहर की ,तुम मुझे ही ढूंढते हुए..
किस धागे से बंधे हो कहो अब तक
कौन सा मोह फिर खींच लाया तुम्हे
 


Tuesday, 7 May 2013

दो किनारे


दो किनारे
नदिया के दो किनारे, इक तुम इक हम
चलते हैं बेसहारे, इक तुम इक हम
तुम देखते हो हताश मुझे
मैं देखता हूँ निराश तुम्हें
पग बड़े हैं तुम्हारे,मस्तक मंजिल की रौशनी से चमके
मेरी कश्ती लहरों के भरोसे ,बढ़ रही है
हिलडुल के थम-थम के

हम मिलें ना मिलें चलते-चलते
नज़रें अनायास ही मिल जाती हैं
कुछ मेरा दर्द कहें तुझसे
कुछ तेरा हाल सुनाती हैं
कुछ बेझूं संदेसा उस पार तुम्हें
पर सुन लेंगे केवट सारे
कुछ बहते धार की धारा में
मजधार में हैं कुछ फंसे बेचारे

कुछ श्वेत हंस कुछ बगुले हैं
कुछ पंछी मारे फिरते हैं
कुछ ज्वार-भाटा की दिशा में,
उठते हैं फिर गिरते हैं
कुछ सदियों की प्यासी रूहें
आईं हैं नदिया के तीरे
बूँद-बूँद जल गगरी भारती हैं धीरे-धीरे
कुछ चकाचौंध के मारे हैं
कुछ मद में डूबे साकी हैं
अब तेरी-मेरी फ़िक्र किसे
सब खुद में खोये एकाकी हैं

डर लगे मुझे कभी यूँ ही
तुम हो ना हो उस पार वहां
पर मृगतृष्णा कोरे कवि की
होती है इतनी सौम्य कहाँ
और कल्पना भी मुझ अबोध की
 है धुंधली दुविधा की मारी
तुम सा तेज कहाँ उसमें
कहाँ आकर्षण तुमसा भारी

कुछ तो कहो अब चुप ना रहो
कि किनारा होता जाता है कंटियारा
नदिया होती जाती है चौड़ी ,तट बिछड़ते जाते हैं 
बदला जाता है आलम ये सारा
खैर, कुछ कहो ना कहो तुम सुनते जाओ
ये गीत उफनती लहरों का
फिर माझी के सुर में गाना
मल्हार पनपते शहरों का

और कभी मिलो गर इत्तेफाक से
तुम नज़रें चुरा लेना यूँ ही
मेरा भ्रम बना रहे जिससे,
तलाश ख़त्म ना हो ख्वाहिशों के दर पे
कि हम मिलें ना मिलें चलते-चलते
दो किनारे मेरे ख्वाबों में यूँ ही मिलते रहें

बस कभी-कभी जब सांझ ढले
तुम वो पुरानी धुन गुनगुना देना
कि भर आयें नैन शायद तुम्हारे   
 उन लहरों से उछली दो बूंदों से
वो मांझी का गीत फिर गूंजे शायद
 हटकर गीले-मैले उसके लिबास से  
और किसी अमावस की रात को  
टूटी पुलिया वाले उस मंदिर में,
 एक छोटा सा दीया जला देना
कि दो गज ज़मीन तो रौशन हो
          उस सूखी नदी की प्यास से |          

The mango tree off the wall


     The mango tree off the wall


The mango tree off the wall
A story about, when our city was small
The kids would climb its large branches
like the birds of the nest set free
with their golden beaks relishing the mangoes,
Oh! The juicy fruit of the wonder tree

The passers-by were often mesmerized
The air around was so sweet
I fainted a hundred times,
From the music of the bird’s tweet

But, day by day the tree grew older
Perhaps the air was changing its colour
The fruit was no longer juicy
And hence caught up the ugly pallor

Sometimes I could hear the birds chirping
The tree would most often cry
The memories of the good old days
would make both of us wry

Again the tree was taken aback
when the wall was made to fall down
The old companion, the best friend
Now merely bricks for the industrialist’s crown

The wonder tree had lost its wonder
for the grown industrial city
merely branches and leaves
which the passers-by would pity

Then one day I woke up
The tree had vanished like a dream…….


Many others were fallen down
to carve out a city of dreams
The sky is polluted, still I can see
As a star the wonder tree gleams

Today, where the tree bloomed
is a large shopping mall,
quite happy and developed we are,
standing on the graves of
A million trees off the wall….  


Wednesday, 10 April 2013

सब भूल गए हमें


सब भूल गए हमें
सब भूल गए हमें, हम सबको भूल गए
जैसे किसी गहरी चोट में सब यादें खो बैठे हों
सब निकल पड़े टेढ़ी मेढ़ी राहों पर, सपनों का झोला ताने ,
करके वादा मिलते रहने का
फिर भूल गए वो वादा भी बाकी बातों की तरह
वैसे भी.....क्या मिलता किसीको खोलकर गुज़रे लम्हों की गिरह
सबको आगे बढ़ना था,सबको नसीब गढ़ना था
लिखा तो था पहले से मुकद्दर, शायद उसे खुली आँखों से पढना था

पर इस होड़ में कई चोटें खायी होंगी सबने
हर मोड़ पे साथी मिले होंगे नए, हर राह पे बिछड़े होंगे जाने कितने
ऐसे में यादों का बोझ क्यूँ भारी करें,  
क्या अच्छा नहीं धीरे धीरे सबको भूलते रहें
वो बेकार की बातों में जोर से हँसना,
वो लड़ना-झगड़ना, रूठना-मनाना,
यादें और भी हैं खट्टी-मीठी,
पर सबने मुनासिब  समझा उन्हें भूल जाना

तो हमने भी सोचा क्यों न नज़रें चुरा लें बीते कल से, 
जैसे कल ही शुरू हुई हो ज़िन्दगी
पर फिर यूँ ही कुछ सड़कों पर भीड़ से दूर एकाकी में
अतीत के बिखरे पुर्जे शोर में चुपके से कुछ कह जाते हैं
सब को याद आते होंगे हम ,
जैसे सब हमें याद आते हैं यूँ ही कभी फुर्सत में
वो यारों की कहानी,वो छप-छप करता पानी
वो प्यारी सी हमजोली, वो रोज़ नयापन कुदरत में
किसी से कहकर बोझ हल्का करते होंगे सब इन्हें खोने का
पर खुद में इतने खोये हैं, अब वक़्त भी नहीं रोने का
और कभी तो सपनों में भी वो पल सारे लौट आते हैं
जैसे आज भी उसी कल्पना में रहते हों
पर दिन-ब-दिन धुंधलाती परछाइयों से ये बातों बातों
में कहते हों
सब भूल गए हमें , हम सब को भूल गए
जैसे किसी गहरी चोट में सब यादें खो बैठे हों

Wednesday, 3 April 2013

A bedlam of dreams

Once upon a time,
In a shackled but harmonic world,
The wind was free,
Flowed wherever she might wish to lead
The wanderer, the bondless, wasn’t committed to the bounds of the country
the old woman’s prayers didn’t perturb her a bit
the sweat marks in the hot desert didn’t concern her a penny’s worth
She knew not what it was like,
 to get trapped in a child’s fist
She hadn’t guessed how deeply,
 the tree loved the leaves she blew away
She hadn’t sensed the adherence for the bank ,
the river contained in its fluid heart
she knew not what brought the birds back to their nest,
and that the limitless sky could offer only limited shelter

She never gave a thought,
Before eroding the upper soil off the grounded entity
She laughed like a madcap at the rootless shrubs
being tossed up and down by her floating vigor
though not sadistic she was at all,
for she was too naive to grasp what pain felt like
all she had gauged from whatever she had touched
was sheer joy, an ardent desire to flow
and to travel the lands, to traverse the terrains
to touch the vulnerable and free them from the worthless fetters

This was before she met a saint,
a solitary tree in an old garden,
blossoming with all hues and fragrances
as if all bounties put together for the monarch
of a petite beautiful kingdom
he was too content with all that he had,
every leaf, every bud of him,
too fond of the tranquility within
he lived to fullest, both autumn and spring
devoid of all desires and ambitions, yes he was a saint
too grounded to travel or to even dream of it
his world, the old garden; just next to heaven to him,

This was before the two ends met,
Now the wind that flowed with the heartless valor
Happened to cross the detached paradise  
 the tree that meditated in utmost serenity
had its every atom dancing,
enjoying the unworldly commotion set in place
and the aimless wind for the first time
didn’t pass so swiftly through the leaves
It got stuck and became the very breath of the old saint
The flowers got to know of the places that blossomed too
And the wind learnt what it was like
to dance on the loosely hung branches
the tree was filled with a desire to flow,
a drive to travel and a dream to fly,
and the wind wished the tree could hold her close
clasping her in his branches,
and she prayed she could stay there at least for a season,
with her soul captured in the entrancing landscape,
no one save the wind and the tree
knows how long the dreams sustained….

 This is what had happened ages ago,
Now the garden has withered and the tree has died
‘The saint’-says the tombstone,
the wind still rushes through the leaves,
and blows away the upper soil
but yes, sometimes she does stay and whisper to the saint’s grave,
the old dreams are buried deep as all mortals are,
and the wind, abiding by her nature
again sets out on her usual routine,
her so-called eternal journey,
but with hues and fragrances
that still remain of an old season--
The season, when the tree wasn’t too saintly
the wind wasn’t too free
and the old beautiful garden,
once an unruffled sovereign kingdom,
in a shackled but harmonic world,
was manifested by
 a beautiful bedlam of dreams.